
#Chandauli चंदौली पुलिस का बड़ा डिजिटल प्रहार! 111 चोरी के मोबाइल बरामद, 35 लाख से ज्यादा की संपत्ति लौटाई
CEIR पोर्टल की मदद से 111 मोबाइल खोज निकाले, अब तक 418 फोन बरामद कर लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
चंदौली। पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर जनपद पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से पुलिस ने 111 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।
बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग ₹35.20 लाख बताई गई है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल मालिकों को उनके फोन लौटाए, जिसके बाद लोगों ने चंदौली पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक कुल 418 चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹1.21 करोड़ है। यह अभियान साइबर सेल और जनपद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का परिणाम है।
थानावार बरामद मोबाइल
सकलडीहा – 31
मुगलसराय – 13
चंदौली – 12
बबुरी – 9
धानापुर – 8
चकिया – 7
कंदवा – 7
सैयदराजा – 7
शहाबगंज – 6
अलीनगर – 4
सर्विलांस सेल – 4
इलिया – 2
नौगढ़ – 1
चंदौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि जल्द से जल्द मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
#MobileRecovery #CEIR #CyberCell #ChandauliNews