शोघी में बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, हमीरपुर का युवक गिरफ्तार
अभियोग संख्या 195/2026, अधीनधारा 21 NDPS Act, दिनांक 23.09.2026, पुलिस थाना बालूगंज (West)*
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विशेष सैल शिमला की टीम ने एक व्यक्ति से लगभग 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है।
दिनांक 23.09.2026 को विशेष सैल शिमला की टीम शोघी के पास गश्त पर थी। विश्वसनीय सूचना के आधार पर शोघी में एक बस को रोककर नियमानुसार चैकिंग एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सीट के नीचे से एक पारदर्शी पाउच तथा काली पॉलिथीन की गांठ बरामद हुई, जिसमें लगभग 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा पाया गया।
मौके पर सुनील कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी जिला हमीरपुर, आयु 29 वर्ष की संलिप्तता पाई गई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 195/2026, अधीनधारा 21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
मामले का आगामी अन्वेषण जारी है।