बीडीटीएस ने यूनियन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बरमाना सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट ढुलाई के लिए अधिकृत ट्रक परिवहन सभा (बीडीटीएस) द्वारा यूनियन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने वट वृक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधान जीत राम गौतम, उपप्रधान गंगा सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान कमल किशोर व जयसिंह ठाकुर, कैशियर कुलदीप ठाकुर, जनरल सेक्रेटरी प्रदीप ठाकुर, अध्यक्ष कश्मीर सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक अनिल हैप्पी, पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर, वाइस चेयरमैन शेर सिंह ठाकुर, सह सचिव संतोष ठाकुर, कार्यालय सचिव स्वदेश ठाकुर व नंदलाल ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधान जीत राम गौतम ने वट वृक्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन माह में पौधारोपण का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि यह पहल भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है और सभी को ऐसे आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।
Dharmpur, Mandi | Jul 28, 2026