बिशप कॉटन स्कूल, शिमला के 167वें फाउंडर्स डे समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सहभागिता की।
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ पीढ़ियों के व्यक्तित्व, विचारों और चरित्र का निर्माण भी करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिशप कॉटन स्कूल भी ऐसी ही गौरवशाली परंपरा का वाहक है, जिसने लगभग डेढ़ शताब्दी से अधिक समय से ज्ञान, अनुशासन, संस्कार और नेतृत्व के मूल्यों को सुदृढ़ किया है।
उन्होंने इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय परिवार, पूर्व विद्यार्थियों एवं सभी शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतिष्ठित संस्थान आने वाली पीढ़ियों को भी इसी प्रकार ज्ञान, संवेदनशीलता और मूल्यों के प्रकाश से आलोकित करता रहे।
Dharmpur, Mandi | Jul 28, 2026