
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य पर सेरी बंगलो स्कूल में विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी बंगलो में 'विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस' के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय की इकाइयों—एनएसएस वॉलंटियर्स, एनसीसी कैडेटस, स्काउटस एंड गाइड, सड़क सुरक्षा व इक्को क्लब के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर एसएमसी सदस्य अनंत मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य एसएमसी सदस्यों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधे लगाए।
मुख्यातिथि ने स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को पर्यावरण संतुलन और वृक्षों के महत्त्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने केवल पौधे लगाने पर ही नहीं, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने पर भी विशेष बल दिया।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी वालंटियर्स, कैडेटस और विद्यार्थियों ने अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा और स्वच्छ रखने की शपथ ली।
Dharmpur, Mandi | Jul 28, 2026