किन्नौर में एनडीआरएफ ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान नहीं हुई
किन्नौर, 28 जुलाई। किन्नौर जिले के कक्स्थ्ल क्षेत्र में मंगलवार को एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने पुलिस थाना टापरी की मौजूदगी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेस्क्यू कर बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन और पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मामले से संबंधित किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। मृतक की पहचान और अन्य तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
Dharmpur, Mandi | Jul 28, 2026