आज हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, डॉ. विजय डोगरा तथा कुमारी शालिनी जम्वाल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
इन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आयोग को ‘अनुसूचित जातियों के कल्याण’ विषय पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सेमीफाइनलिस्ट के रूप में मान्यता प्रदान की गई है और ‘स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने आयोग को इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए आयोग द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयासों का प्रमाण है।
Dharmpur, Mandi | Jul 28, 2026