*AIMM ने उठाया राजनीति के अपराधीकरण का मुद्दा, चुनाव आयोग को भेजा ज्ञापन*
*मुख्तार अहमद बोले- 2022 में आपराधिक मामलों वाले विधायकों पर हो कार्रवाई*
*बरेली।* ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने राजनीति के अपराधीकरण पर चिंता जताते हुए 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आपराधिक मामलों वाले निर्वाचित विधायकों पर कार्रवाई की मांग की है।
पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश एवं निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को चुनावी राजनीति से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
मुख्तार अहमद ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। जनता अपने प्रतिनिधि इस उम्मीद से चुनती है कि वे कानून का सम्मान करेंगे और समाज के विकास के लिए काम करेंगे। लेकिन जब गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी लोग जनप्रतिनिधि बनते हैं तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के विश्वास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में ऐसे विधायक निर्वाचित हुए थे, जिनके चुनावी हलफनामों में आपराधिक मामलों का उल्लेख था। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई आवश्यक है।
*मांग:* 10 से अधिक गंभीर अपराधों जैसे हत्या, राजकीय घोटाला में आरोपित लोगों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए ठोस व्यवस्था बने। राजनीतिक दल भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने से बचें। पार्टी किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं, बल्कि स्वच्छ छवि और ईमानदार लोगों को आगे आने का अवसर मिले, यह मांग करती है।
#ऑलइंडियामुस्लिममजलिसपार्टी
#बरेलीन्यूज़लाइव
#ब्रेकिंगन्यूज़
#वायरलन्यूज़
Bareilly, Bareilly | Jul 1, 2026