
धर्मशाला बस स्टैंड पर भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस मनाया गया, कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार से उठाई आवाज | Kangra Express धर्मशाला, 23 जुलाई। भारतीय मजदूर संघ (BMS) का 72वां स्थापना दिवस गुरुवार को धर्मशाला बस स्टैंड परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ध्वजारोहण किया तथा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी कर्मचारियों के बीच मिठाई वितरित कर खुशी मनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए भारतीय मजदूर संघ लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग भी की। कार्यक्रम के अंत में संगठन ने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। #KangraExpressNews #KangraExpress #BreakingNews #Dharamshala #BhartiyaMazdoorSangh #BMS #72ndFoundationDay #EmployeeRights #WorkersVoice #HimachalPradesh #Kangra #HimachalNews #KangraNews #LatestNews #ViralNews #FacebookNews
Kangra, Kangra | Jul 23, 2026

जिम्स यूनिट कर्मचारियों का 6 माह का वेतन बकाया, उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन विप्र सेवा संघ ने उठाया श्रमिकों के लंबित वेतन का मुद्दा हजार कर्मचारियों के वेतन और पीएफ भुगतान की मांग तेज कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा पर सरकार से हस्तक्षेप की मांग उपमुख्यमंत्री ने प्रबंधन को कर्मचारियों की छंटनी न करने के निर्देश दिए#JPCement #JIMSUnit #WorkersIssue #PendingSalary #SalaryDue #EmployeeRights #LabourIssues #MPNews #MadhyaPradesh #DeputyCM #VipraSevaSangh #RajeevShukla #PFIssue #WorkersProtest #JobSecurity #LabourNews #SalaryCrisis #EmployeeWelfare #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #CementIndustry #WorkersVoice #PFPending
Madhya Pradesh, India | Jun 21, 2026

श्रीगंगानगर में बंटी वाल्मीकि का बड़ा उदय! जिलाध्यक्ष बनते ही उमड़ा जनसैलाब, गूंजा कर्मचारियों के हकों का मुद्दा - जनता का भरोसा, कर्मचारियों की आवाज और समाज का सम्मान... बंटी वाल्मीकि के जिलाध्यक्ष बनते ही श्रीगंगानगर में दिखा जबरदस्त उत्साह। क्या यह संगठन में बड़े बदलाव की शुरुआत है? #BuntyValmiki #श्रीगंगानगर #SafaiMazdoorCongress #सफाईमजदूरकांग्रेस #DistrictPresident #बंटीवाल्मीकि #ValmikiSamaj #सफाईकर्मचारी #WorkersVoice #Leadership #SriganganagarNews #RajasthanNews #SocialWorker #PublicLeader #ValmikiCommunity #जनआवाज #कर्मचारियोंकीआवाज #BreakingNews #ViralNews #TrendingNow #DucNewsRajasthan #GanganagarNews #NewsUpdate #RajasthanTrending #ViralPost #बंटी_वाल्मीकि_जिंदाबाद #सफाईकर्मचारियों_की_आवाज #श्रीगंगानगर_की_शान #वाल्मीकि_समाज #जनसेवा_का_संकल्प #नए_जिलाध्यक्ष #संगठन_होगा_मजबूत #गंगानगर_की_बड़ी_खबर #RajasthanViral #TrendingInRajasthan
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 16, 2026