🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी 🚨
पूरेडलई क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, मौलवी पर जीभ काटने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी जिले के टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में गुरुवार आधी रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि तंत्र-मंत्र के नाम पर एक मौलवी ने युवक सुकई की जीभ काट दी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसकी मौत हो गई।
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।
वहीं पुलिस का पक्ष:
टिकैतनगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने तंत्र-मंत्र से हत्या की बात से इनकार करते हुए कहा कि मृतक टीबी की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
⚠️ फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है। मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।
बाराबंकी से बड़ी खबर… अपडेट के लिए जुड़े रहें। #Barabanki #BreakingNews #Tikaitnagar #CrimeNews #UttarPradesh
Sirauli Gauspur, Barabanki | Jun 27, 2026