सीतापुर थाना के सामने धरने पर बैठे कंवर समाज और बजरंग दल के नेता
प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला, पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी
सीतापुर। कंवर समाज और बजरंग दल के नेता सीतापुर थाना के सामने धरने पर बैठ गए हैं। बताया जा रहा है कि मामला कंवर समाज और मुस्लिम समाज के दो लोगों के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीतापुर पुलिस मौके पर मौजूद है। मामले को लेकर बातचीत जारी है। फिलहाल पुलिस और संबंधित पक्षों के बीच वार्तालाप के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#सीतापुर #कंवरसमाज #बजरंगदल #सीतापुरपुलिस #TheChaltaCom
Sitapur, Surguja | Oct 23, 2026