मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड स्थित रामपुर गांव में उस समय भक्तिमय माहौल बन गया, जब महाकाल की नगरी उज्जैन से शिवलिंग और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं पहुंचीं। निर्माणाधीन तारकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में स्थापना के लिए लाई गई प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया। मंदिर निर्माण समिति के अनुसार जनवरी 2027 में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
#Madhubani #Madhavapur #Rampur #Mahakal #Ujjain #Shivling #TarkeshwarNathMahadev #ReligiousNews #BiharNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Madhavapur News ] [ Rampur News ] [ Shivling ] [ Ujjain Mahakal ] [ Tarkeshwar Nath Mahadev Mandir ] [ Religious News ] [ Mithila News ] [ Hindu Temple ]
Madhubani, Madhubani | Jun 25, 2026