रेलवे स्टेशन के पास गंदगी का आलम। आसपास के लोग बदबू से परेशान
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पुलिया के पास बड़ के बालाजी के बगल में गंदगी का आलम बना हुआ है। कुछ महीने पूर्व जिला प्रशासन ने साइकिल से दौरा कर पानी , बिजली, साफ सफाई ,सड़कों पर गड्ढे को लेकर दौरा किया था। लेकिन एक महीना गुजर जाने के बाद भी गंदगी की स्थिति जस की तस बनी हुई है। वही सप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की जाती है ।जिसको लेकर बिजली, पानी, सड़क को लेकर संबंधित अधिकारियों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए थे। लेकिन सड़कों पर गड्ढे जस की तक बने हुए हैं। आखिर देखने की बात है कि क्या जिला प्रशासन द्वारा धरातल पर कब तक होगा काम। या खानापूर्ति?
#DM Sawai Madhopur, #Nagar Parishad Sawai Madhopur, #Nagar Parishad ayukt Sawai Madhopur #swachh Bharat abhiyan Jaipur, #CMO Jaipur, #district collector and magistrate Sawai Madhopur
Sawai Madhopur, Sawai Madhopur | Jun 27, 2026