
समाहरणालय में नवनियुक्त एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को सम्मान गार्ड की सलामी औरंगाबाद। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा को सोमवार को समाहरणालय परिसर में सम्मान गार्ड की सलामी दी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित इस औपचारिक समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उन्हें पारंपरिक सम्मान प्रदान किया। सम्मान गार्ड की सलामी के दौरान एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस बल की तत्परता एवं अनुशासन की सराहना की। इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त एसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना, अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा तथा पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। जिलेवासियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में औरंगाबाद पुलिस अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगी। #AurangabadPolice #SPUpendraNathVerma #GuardOfHonour #AurangabadNews #LawAndOrder #BiharPolice #BreakingNews #हैं_तैयार_हम #औरंगाबाद_पुलिस #सम्मान_गार्ड_सलामी
Rafiganj, Aurangabad | Jun 23, 2026

लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान! एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने 51 मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे 📱 #OperationMuskaan #SPUpendranathVerma #Banka#Main Hun Banka#live viral
Amarpur, Banka | Jun 15, 2026