दीपावली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, SP सिटी दीपक सिंह कर रहे पल-पल की मॉनिटरिंग
त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष निगरानी
हरिद्वार। दीपावली के महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी भी की जा रही है।
एसपी सिटी दीपक सिंह स्वयं हरिद्वार शहर की सुरक्षा व्यवस्था की पल-पल मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और बाहर से आने वाले लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रहा है। पुलिस की कोशिश है कि आम नागरिक, व्यापारी और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें।
हरिद्वार पुलिस की निगरानी और मुस्तैदी का वीडियो देखिए।
वासुदेव राजपूत | हरिद्वार स्तम्भ
Haridwar Stambh Vasudev Haridwar Police
#Haridwar #HaridwarPolice #Deepawali2026 #DeepawaliSecurity #SPCityDeepakSingh #PoliceAlert #HaridwarNews #FestivalSecurity #HaridwarStambh #VasudevRajput
Hardwar, Haridwar | Nov 7, 2026