
छतरपुर में एक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज के परिजनों ने दावा किया है कि प्रोस्टेट ऑपरेशन के नाम पर उनसे 12 हजार रुपये लिए गए, लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं हुआ। मरीज के पुत्र अमर अहिरवार का आरोप है कि करीब एक माह पहले उनके पिता का ऑपरेशन डॉ. सना सिद्दकी (सना खान) द्वारा किया गया था। उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद भी मरीज की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और बाद में उन्हें ग्वालियर रेफर करना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने ऑपरेशन में खर्च हुए 12 हजार रुपये वापस मांगे, तो अस्पताल परिसर के बाहर डॉक्टर और परिजनों के बीच तीखी बहस हुई। इसी दौरान परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर ने वाहन से उन्हें डराने या गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हालांकि, इन आरोपों पर डॉक्टर का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यदि परिजन लिखित शिकायत करते हैं तो संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा सकती है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। #expresssantoshpatel #जिलाहॉस्पिटलछतरपुर #छतरपुर #SPchhatarpurMP
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 15, 2026

ब्रेकिंग न्यूज छतरपुर शासकीय कार्य में बाधा चक्का जाम और पथराव के मामले में फरार आरोपी सपा नेत्री उषा अहिरवार का बंदूक लहराते वीडियो आया सामने, उषा अहिरवार पर पथराव,चक्का जाम,शासकीय कार्य मे बाधा जैसी संगीन धाराओं के अपराध में फरार, बिजावर थाने में दर्ज हुआ था मामला, सपा नेत्री कांग्रेस नेत्री के ऊपर तान रही बंदूक, दोनों महिलाएं शस्त्र प्रदर्शन करती आ रही नजर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। #formypagereels #BundelkhandWala #spchhatarpur #SPchhatarpurMP #NewsUpdate #छतरपुर #trendingreels #BreakingNews #chhatarpur Bundelkhand Wala Vardaan Express Santosh Patel DSP रामकिशोर पटेल पत्रकार छतरपुर Chhatarpur meri jaan Bundeli Bauchhar Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार New Sadhna News MP Tak Manish Yadav अंशुल गौड़ Bhagwat Mishra Kusma Uttam Yadav Bankigiroli Yadav Satya Journalist Prince Yadav
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 2, 2026