Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

Sanjaygangwar

रगौली में प्रभारी मंत्री संजय गंगवार की जन चौपाल, डिजिटल लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

जन चौपाल में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे, प्रभारी मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन

जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय गंगवार ने अपने जालौन प्रवास के दौरान रगौली गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बिजली, पेयजल, सड़क, आवास और राशन से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने गांव में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक शिक्षा संसाधनों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है और यह सुविधा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी।
इसके बाद उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

#SanjayGangwar #जनचौपाल #Ragauli #orai #dmjalaun #spjalaun #upgovernment #jalaun

रगौली में प्रभारी मंत्री संजय गंगवार की जन चौपाल, डिजिटल लाइब्रेरी का किया उद्घाटन जन चौपाल में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे, प्रभारी मंत्री ने दिए सख्त निर्देश जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय गंगवार ने अपने जालौन प्रवास के दौरान रगौली गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बिजली, पेयजल, सड़क, आवास और राशन से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने गांव में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक शिक्षा संसाधनों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है और यह सुविधा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। #SanjayGangwar #जनचौपाल #Ragauli #orai #dmjalaun #spjalaun #upgovernment #jalaun

Orai, Jalaun | Jun 13, 2026

Latest Sanjaygangwar News Videos - Watch the Latest News of June 13, 2026 | Public App