Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

Saintxavierschool

औरंगाबाद में 15 फीट गहरी नहर में गिरी मैजिक वैन, 13 बच्चे घायल, पूर्व सांसद पहुंचे सदर अस्पताल।

अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप*  

*अंबा/औरंगाबाद, 01 जुलाई 2026*  

औरंगाबाद जिले के अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। संत जेवियर हाई स्कूल, अंबा की एक मैजिक वैन तमसी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे नहर में गिर गई। हादसे में वैन में सवार 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए। इनमें 5 वर्षीय आरबी प्रताप, हर्ष कुमार और मौली कुमारी की हालत गंभीर है। तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

*कैसे हुआ हादसा*
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वैन सुबह कुटुंबा, लखना, महुआ धाम और मीरपुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तमसी मोड़ के पास अचानक ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और वाहन सीधे नहर में पलट गया। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्कूल पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

*ये बच्चे हुए घायल*
घायलों में मीरपुर निवासी साक्षी कुमारी (11), कुटुंबा बाजार निवासी साक्षी कुमारी (12), आदित्य राज (12), सिकरिया निवासी आरबी प्रताप (5), कुटुंबा निवासी अमी कुमारी (12), लकी राज सैनिक (12), मीरपुर निवासी कुमार सुगंध आर्यन (8) व उसकी बहन सृष्टि कुमारी (5), हर्ष कुमार (12), महुआ धाम निवासी आयुष कुमार (10), अक्षय कुमार (7), मिर्जापुर निवासी वैभव गौरव (6), मौली कुमारी (7), आबिद राजा (13) और अमित कुमार (7) शामिल हैं।

*अभिभावकों का फूटा गुस्सा: "जर्जर वैन, ओवरलोडिंग"*
हादसे के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों के परिवहन के लिए पुराने और जर्जर वाहनों का उपयोग करता है। साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को एक ही वाहन में बैठाया जाता है, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। 

अभिभावकों ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल वाहनों से जुड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल प्रबंधन और फरार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

वहीं घटना की  सूचना पर औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लिया।

#AurangabadNews #SchoolVanAccident #Bihar #SaintXavierSchool #StudentSafety #RoadAccident

औरंगाबाद में 15 फीट गहरी नहर में गिरी मैजिक वैन, 13 बच्चे घायल, पूर्व सांसद पहुंचे सदर अस्पताल। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप* *अंबा/औरंगाबाद, 01 जुलाई 2026* औरंगाबाद जिले के अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। संत जेवियर हाई स्कूल, अंबा की एक मैजिक वैन तमसी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे नहर में गिर गई। हादसे में वैन में सवार 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए। इनमें 5 वर्षीय आरबी प्रताप, हर्ष कुमार और मौली कुमारी की हालत गंभीर है। तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। *कैसे हुआ हादसा* प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वैन सुबह कुटुंबा, लखना, महुआ धाम और मीरपुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तमसी मोड़ के पास अचानक ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और वाहन सीधे नहर में पलट गया। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्कूल पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। *ये बच्चे हुए घायल* घायलों में मीरपुर निवासी साक्षी कुमारी (11), कुटुंबा बाजार निवासी साक्षी कुमारी (12), आदित्य राज (12), सिकरिया निवासी आरबी प्रताप (5), कुटुंबा निवासी अमी कुमारी (12), लकी राज सैनिक (12), मीरपुर निवासी कुमार सुगंध आर्यन (8) व उसकी बहन सृष्टि कुमारी (5), हर्ष कुमार (12), महुआ धाम निवासी आयुष कुमार (10), अक्षय कुमार (7), मिर्जापुर निवासी वैभव गौरव (6), मौली कुमारी (7), आबिद राजा (13) और अमित कुमार (7) शामिल हैं। *अभिभावकों का फूटा गुस्सा: "जर्जर वैन, ओवरलोडिंग"* हादसे के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों के परिवहन के लिए पुराने और जर्जर वाहनों का उपयोग करता है। साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को एक ही वाहन में बैठाया जाता है, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभिभावकों ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल वाहनों से जुड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल प्रबंधन और फरार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना की सूचना पर औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लिया। #AurangabadNews #SchoolVanAccident #Bihar #SaintXavierSchool #StudentSafety #RoadAccident

Aurangabad, Aurangabad | Jul 1, 2026

Latest Saintxavierschool News Videos - Watch the Latest News of August 3, 2026 | Public App