💔 गरीबी से लड़ने निकला था घर का इकलौता चिराग, हादसे में गई जान! 😭
बलिया (उभांव) के मालीपुर निवासी 19 वर्षीय शनि कुमार की शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई।
मां का साया 7 साल पहले ही उठ चुका था, बूढ़े पिता मजदूरी करते हैं और दो छोटी बहनें हैं। घर की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए शनि काम की तलाश में वाराणसी जाने के लिए बेल्थरारोड स्टेशन जा रहा था। तभी जमुआंव पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रेलर ने उसकी बाइक को रौंद दिया।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शनि ने दम तोड़ दिया। वहीं उसके साथी उपेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
घर के इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को यह असह्य दुख सहने की शक्ति दे। 🕯️🙏
#Ballia #AccidentNews #BeltharaRoad #Ubhaon #RIP #SaddeningNews
Sikanderpur, Ballia | Jul 26, 2026