Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana

Sadaccident

बांका के शास्त्री चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत

बांका शहर के शास्त्री चौक पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराहाट थाना क्षेत्र के बिरनी गढ़िया गांव निवासी योगेंद्र पंडित अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ किसी कार्य से बांका कोर्ट आए थे। काम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शास्त्री चौक के समीप छड़ लदे एक हाईवा ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक चला रहे योगेंद्र पंडित सड़क पर आगे गिर पड़े, जबकि पीछे बैठी अनीता देवी हाईवा के पहिए की चपेट में आ गईं। उनके सिर पर वाहन का पहिया चढ़ जाने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल योगेंद्र पंडित का उपचार कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि शहर में नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन नहीं होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन जारी रहता है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से शहर में यातायात नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की है।

#BankaNews #RoadAccident #ShastriChowk #Banka #BiharNews #SadAccident #RoadSafety #Barahat #BreakingNews #BankaPolice #TrafficRules #AccidentNews

बांका के शास्त्री चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत बांका शहर के शास्त्री चौक पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराहाट थाना क्षेत्र के बिरनी गढ़िया गांव निवासी योगेंद्र पंडित अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ किसी कार्य से बांका कोर्ट आए थे। काम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शास्त्री चौक के समीप छड़ लदे एक हाईवा ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक चला रहे योगेंद्र पंडित सड़क पर आगे गिर पड़े, जबकि पीछे बैठी अनीता देवी हाईवा के पहिए की चपेट में आ गईं। उनके सिर पर वाहन का पहिया चढ़ जाने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल योगेंद्र पंडित का उपचार कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि शहर में नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन नहीं होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन जारी रहता है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से शहर में यातायात नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की है। #BankaNews #RoadAccident #ShastriChowk #Banka #BiharNews #SadAccident #RoadSafety #Barahat #BreakingNews #BankaPolice #TrafficRules #AccidentNews

Amarpur, Banka | Jun 6, 2026

Latest Sadaccident News Videos - Watch the Latest News of July 22, 2026 | Public App