जालौन। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा एवं आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कानपुर जोन के अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जालौन पहुंचकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान झांसी परिक्षेत्र के आकाश कुलहरि, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सहित जिले के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में कानून-व्यवस्था, पुलिस भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था तथा आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई। एडीजी ने मध्य प्रदेश सीमा से लगे क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सीमा क्षेत्रों में संयुक्त गश्त और सूचना साझा करने की व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
#Jalaun #UPPolice #AnupamKulshreshtha #AakashKulhari #VinayKumar #PoliceReviewMeeting #LawAndOrder #MPBorder #ElectionPreparedness #UttarPradesh #JalaunNews #BreakingNews #PoliceAdministration #KanpurZone #JhansiRange #SamayTimes #UPNews #Election2026 #BorderSecurity #PoliceUpdate
Jalaun, Jalaun | Jun 10, 2026