Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

Policehighhandedness

गोंडा के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबहा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक की डंडे से बेरहमी से पिटाई की जा रही है।

​यह पूरा मामला बीते 22 मई का बताया जा रहा है, जहां चैनापुर गांव के रहने वाले संजय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने रमेश, रामेश्वर, अरविंद और पराग समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद दुबहा चौकी के सिपाही नीरज सिंह आरोपियों को पकड़कर चौकी लाए थे। पीड़ित अरविंद के मुताबिक, जब उन्होंने चौकी पर अपनी बात रखनी चाही और कहा कि उनके साथ भी मारपीट हुई है और उनकी भी सुनवाई की जाए, तो इसी बात से पुलिसकर्मी नाराज हो गए।

​इसके बाद होमगार्ड ने युवकों के हाथ पकड़े और साल 2025 में भर्ती हुए रिक्रूट आरक्षी अमन ने लाठी से उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महज 5 सेकंड में कई लाठियां भांजी गईं, जबकि बगल में बैठे अन्य पुलिसकर्मी और मारने के लिए उकसा रहे थे। इस बर्बरता के बाद पुलिस ने अगले दिन 23 मई को चारों युवकों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

​#GondaPolice #GondaNews #UPPolice #PoliceBrutality #ViralVideo #KaudiaThana #DubahaChauki #UttarPradeshNews #PoliceHighhandedness #CrimeNews

गोंडा के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबहा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक की डंडे से बेरहमी से पिटाई की जा रही है। ​यह पूरा मामला बीते 22 मई का बताया जा रहा है, जहां चैनापुर गांव के रहने वाले संजय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने रमेश, रामेश्वर, अरविंद और पराग समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद दुबहा चौकी के सिपाही नीरज सिंह आरोपियों को पकड़कर चौकी लाए थे। पीड़ित अरविंद के मुताबिक, जब उन्होंने चौकी पर अपनी बात रखनी चाही और कहा कि उनके साथ भी मारपीट हुई है और उनकी भी सुनवाई की जाए, तो इसी बात से पुलिसकर्मी नाराज हो गए। ​इसके बाद होमगार्ड ने युवकों के हाथ पकड़े और साल 2025 में भर्ती हुए रिक्रूट आरक्षी अमन ने लाठी से उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महज 5 सेकंड में कई लाठियां भांजी गईं, जबकि बगल में बैठे अन्य पुलिसकर्मी और मारने के लिए उकसा रहे थे। इस बर्बरता के बाद पुलिस ने अगले दिन 23 मई को चारों युवकों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ​#GondaPolice #GondaNews #UPPolice #PoliceBrutality #ViralVideo #KaudiaThana #DubahaChauki #UttarPradeshNews #PoliceHighhandedness #CrimeNews

Gonda, Gonda | Jun 16, 2026

Latest Policehighhandedness News Videos - Watch the Latest News of June 16, 2026 | Public App