Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

Peraivillage

सर्पदंश से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई गांव में मंगलवार सुबह सर्पदंश से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पेरई गांव निवासी भैयालाल (55) पुत्र स्वर्गीय राम चरित्र मंगलवार सुबह गांव के बाहर फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश की जानकारी होने पर परिजन उन्हें तत्काल झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#कौशांबी #Kaushambi #Pipri #PeraiVillage #SnakeBite Sarpdansh DistrictHospital Manjhanpur BreakingNews UPNews HindiNews DainikJagran LocalNews KaushambiNe

सर्पदंश से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई गांव में मंगलवार सुबह सर्पदंश से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पेरई गांव निवासी भैयालाल (55) पुत्र स्वर्गीय राम चरित्र मंगलवार सुबह गांव के बाहर फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश की जानकारी होने पर परिजन उन्हें तत्काल झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। #कौशांबी #Kaushambi #Pipri #PeraiVillage #SnakeBite Sarpdansh DistrictHospital Manjhanpur BreakingNews UPNews HindiNews DainikJagran LocalNews KaushambiNe

Manjhanpur, Kaushambi | Jun 2, 2026

Latest Peraivillage News Videos - Watch the Latest News of June 23, 2026 | Public App