रांची के काटाटोली स्थित अब्दुल कलाम कॉलोनी में हुए गोलीकांड में घायल शमशेर आलम से हटिया विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता ओम शंकर गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
ओम शंकर गुप्ता ने घटना पर चिंता जताते हुए प्रशासन और पुलिस से अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई से ही आम लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहेगा।
#KantatoliFiring #RanchiNews #BreakingNews #JharkhandNews #OmShankarGupta ShamsherAlam CrimeNews RanchiCrime HatiaNews RanchiUpdate LatestNews HindiNews NewsUpdate JharkhandLive PublicAwareness
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2026