
जिला अस्पताल में बढ़ा विवाद: नर्सिंग अधिकारियों ने निलंबन के खिलाफ खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की मांग 'निरंतर सेवा का मिला फल अपमान' का आरोप, सीसीटीवी जांच और कार्रवाई निरस्त करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी जिला चिकित्सालय डिंडौरी में मरीज के उपचार से जुड़े विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। आपातकालीन कक्ष में भर्ती एक मरीज के उपचार के दौरान मिनरल वाटर का उपयोग किए जाने के वायरल वीडियो के बाद निलंबित की गई नर्सिंग ऑफिसर के समर्थन में जिला अस्पताल के नर्सिंग अधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर पुनर्विचार और निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में नर्सिंग अधिकारियों ने कहा कि 22 जुलाई 2026 को आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में भर्ती मरीज के उपचार के दौरान चिकित्सक के निर्देशानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य किया गया था। उनका दावा है कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई, लेकिन बिना उनका पक्ष सुने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया, जिससे पूरे नर्सिंग स्टाफ का मनोबल प्रभावित हुआ है। नर्सिंग अधिकारियों ने मांग की है कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष पड़ताल कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उनका कहना है कि इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि उपचार चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुरूप किया गया था। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सिविल सर्जन द्वारा नर्सिंग स्टाफ को डॉक्टरों के निर्देश के बिना मरीजों का उपचार नहीं करने की बात कही गई, जबकि संबंधित उपचार चिकित्सक के निर्देश पर ही किया गया था। नर्सिंग अधिकारियों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्यायसंगत निर्णय लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे। गौरतलब है कि इस मामले में वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने संबंधित नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित किया था। अब नर्सिंग स्टाफ खुलकर उनके समर्थन में सामने आ गया है, जिससे जिला अस्पताल का यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। #Dindori #DistrictHospital #NursingStaff #Healthcare #MadhyaPradesh #HospitalControversy #BreakingNews #JansamparkDigital #MedicalNews #DindoriNews
Dindori, Dindori | Jul 26, 2026

संत कबीर हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के लिए विशेष सेमिनार, डॉ. आर.के. साह बोले— "ज्ञान और निरंतर सीखना ही सफलता की कुंजी" दलसिंहसराय: संत कबीर हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आर.के. साह ने की। सेमिनार का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों के ज्ञान, कार्यकुशलता और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने की क्षमता को और मजबूत बनाना था। अपने संबोधन में डॉ. आर.के. साह ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में सफलता केवल डिग्री से नहीं, बल्कि निरंतर अध्ययन, सीखने की इच्छा और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भाव से मिलती है। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ और हेल्थ कर्मियों को सलाह दी कि वे दवाओं के ब्रांड नाम की बजाय उनके कंपोजीशन (Composition) को याद रखें, क्योंकि एक ही कंपोजीशन की दवाएं कई अलग-अलग कंपनियां बनाती हैं। इससे चिकित्सा संबंधी समझ और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन कम से कम दो दवाओं के कंपोजीशन अपनी डायरी में लिखकर नियमित अध्ययन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह छोटी-सी आदत भविष्य में उन्हें एक कुशल और आत्मविश्वासी स्वास्थ्यकर्मी बनाएगी। डॉ. साह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत मेडिकल स्टाफ के रूप में की थी। मेहनत, अनुशासन और लगातार सीखने की ललक के कारण ही वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती वेतन चाहे कम हो, लेकिन यदि व्यक्ति अपने ज्ञान और कौशल को लगातार बढ़ाता रहे तो चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर अवसर और उच्च पद स्वतः प्राप्त होते हैं। सेमिनार के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार, टीमवर्क, पेशेवर दक्षता और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंजय सिंह, डॉ. पावस मिश्रा, डॉ. आर.के. साह, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, नर्सिंग स्टाफ एवं हॉस्पिटल के अन्य स्वास्थ्यकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। #SantKabirHospital #Dalsinghsarai #Samastipur #DrRKSah #MedicalSeminar #NursingStaff #Healthcare #HealthTips #MedicalEducation #Neurology #HospitalNews #HealthcareTraining #MedicalStaff #BiharNews #StreamBihar
Ujiarpur, Samastipur | Jul 7, 2026

"40-40 मरीज संभालती हैं नर्सें, फिर भी सवाल हम पर?" "भारी दबाव में काम करती हैं नर्सें : अमिता पॉल" कुल्लू,ब्यूरो रिपोर्ट #HimachalFast #Nurses #NursingStaff #AmitaPaul #Healthcare #Hospital #PatientCare #HimachalNews #BreakingNews #MedicalStaff #HealthWorkers #IndiaNews #ViralNews #NewsUpdate #HealthcareSystem
Morang, Kinnaur | Jul 2, 2026

न्याय की मांग,सम्मान की लड़ाई- नर्सेज एकजुट, संघर्ष जारी - जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा बोले - “जब तक मृतक नर्स के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष नहीं रुकेगा” #NursesProtest #JusticeForDeepak #RavindraSharma #RajasthanNursesAssociation #Sriganganagar #NursingStaff #GanganagarNews #RajasthanNews #HealthDepartment #DucNewsStyle
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 22, 2026

रेणु भाटिया के इस्तीफे से कुरुक्षेत्र में खत्म हुई नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल, अब FIR की मांग पर अड़ी नर्सिंग कर्मचारी #RenuBhatia #NursingStaff #Kurukshetra #HospitalControversy #FIRDemand #HealthcareWorkers #StrikeEnds #HaryanaNews #BreakingNews #LNJPHospital #MedicalStaff #NursesProtest #HealthDepartment #LatestUpdate
Haryana, India | Jun 10, 2026