
नर्सिंग कोर्स हुआ बेहद आसान ! सिमडेगा झारखंड का एक कॉलेज जहां गरीब से गरीब छात्र का सपना हो रहा पूरा ! क्या बता रहे निदेशक और प्रबंध निदेशक ! #NursingCourse #NursingEducation #Simdega #Jharkhand #NursingCollege #HealthcareEducation #GNM #ANM #BScNursing #MedicalEducation #CareerInNursing #Students #EducationForAll #AffordableEducation #FutureNurses #SkillDevelopment #BtNewsBihar #PankajBhatt #EducationNews #JharkhandNews
Bihar, India | Jul 20, 2026

हाजीपुर में एएनएम छात्राओं को दिलाई गई सेवा की शपथ, 39 प्रशिक्षु नर्सों ने लिया मरीजों की सेवा का संकल्प हाजीपुर, वैशाली। एएनएम स्कूल, हाजीपुर में गुरुवार को कैपिंग सेरेमनी एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2025-27 बैच की 39 प्रशिक्षु नर्सों को नर्सिंग सेवा के प्रति समर्पण, ईमानदारी और मानवता के भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। समारोह का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश शरण, बिहार परिचारिका निबंधन परिषद की रजिस्ट्रार श्रीमती माया वर्मा, एएनएम स्कूल की प्राचार्य डॉ. गीतांजलि कुमारी, जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. कुमार मनोज एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु नर्सों को कैंडल प्रदान की गई और उन्हें नर्सिंग सेवा के मूल्यों से अवगत कराया गया। प्राचार्य एवं प्रशिक्षकों ने छात्राओं को समाज के जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की निष्ठा, करुणा और समर्पण भाव से सेवा करने का संकल्प दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि कैपिंग एवं लैम्प लाइटिंग समारोह नर्सिंग शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो छात्राओं को सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना से जोड़ता है। यह कार्यक्रम उन्हें एक संवेदनशील और कुशल स्वास्थ्यकर्मी बनने की दिशा में प्रेरित करता है। समारोह में एएनएम प्रशिक्षण स्कूल की ट्यूटर मुन्नी कुमारी, ममता कुमारी, प्रतिनियुक्त ट्यूटर अनुपम भारती, लिपिक ब्रजेश कुमार तथा डीईओ सह ट्रेनर राणा उज्ज्वल कुमार सिंह सहित कई स्वास्थ्यकर्मी एवं प्रशिक्षु छात्राएं उपस्थित रहीं। #Hajipur #Vaishali #ANMSchool #NursingStudents #CappingCeremony #LampLightingCeremony #HealthNews #BiharNews #NursingEducation #YoungIndiaNews
Hajipur, Vaishali | Jun 6, 2026