उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सरकारी नौकरियां पूरी तरह मेरिट के आधार पर दी जा रही हैं और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार तथा सिफारिश की कोई जगह नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी भर्तियों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया है। उन्होंने कहा, "आज उत्तर प्रदेश में बिना पैसे और बिना सिफारिश के नौकरी पाई जा सकती है। पिछली सरकारों का यह विजन नहीं था।" #YogiAdityanath #UPGovernment #governmentjobs #MeritBasedRecruitment #Balliakhabar
Belthara Road, Ballia | Jul 7, 2026