Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand

Maxinfra

मैक्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में सीटू की गेट मीटिंग, विभिन्न मुद्दों पर जताया विरोध

सीटू के नेतृत्व में सोमवार को मैक्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, महावली में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में मजदूरों ने नई दिल्ली में छात्रों और पद्मश्री सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की घटना का विरोध किया। सभा को संबोधित करते हुए सीटू के सचिव विजय कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूरों, किसानों, छात्रों और आम जनता के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताएं (लेबर कोड) लागू की हैं। इसके अलावा नई शिक्षा नीति, किसान संबंधी नीतियों तथा मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 का भी उन्होंने विरोध किया। बता दें कि इस गेट मीटिंग में जिला कोषाध्यक्ष सहित अन्य यूनियन पदाधिकारी एवं मजदूर उपस्थित रहे।

स्वारघाट से सूरज चंदेल की रिपोर्ट
#CITU #MaxInfra #Bilaspur #Workers #LabourRights #HimachalNews #RozanaHimachal #BreakingNews #TradeUnion #HPNews #LatestNews #NewsUpdate #BilaspurNews #HimachalPradesh #GateMeeting

मैक्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में सीटू की गेट मीटिंग, विभिन्न मुद्दों पर जताया विरोध सीटू के नेतृत्व में सोमवार को मैक्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, महावली में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में मजदूरों ने नई दिल्ली में छात्रों और पद्मश्री सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की घटना का विरोध किया। सभा को संबोधित करते हुए सीटू के सचिव विजय कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूरों, किसानों, छात्रों और आम जनता के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताएं (लेबर कोड) लागू की हैं। इसके अलावा नई शिक्षा नीति, किसान संबंधी नीतियों तथा मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 का भी उन्होंने विरोध किया। बता दें कि इस गेट मीटिंग में जिला कोषाध्यक्ष सहित अन्य यूनियन पदाधिकारी एवं मजदूर उपस्थित रहे। स्वारघाट से सूरज चंदेल की रिपोर्ट #CITU #MaxInfra #Bilaspur #Workers #LabourRights #HimachalNews #RozanaHimachal #BreakingNews #TradeUnion #HPNews #LatestNews #NewsUpdate #BilaspurNews #HimachalPradesh #GateMeeting

Himachal Pradesh, India | Jul 20, 2026

Latest Maxinfra News Videos - Watch the Latest News of August 12, 2026 | Public App