🎭 पंचायत विकास दिवस 2026 | महिला हितैषी ग्राम पंचायत की ओर एक सशक्त पहल
महिला हितैषी ग्राम पंचायत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आज पंचायत विकास दिवस के अवसर पर औरंगाबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता कार्यक्रमों के तहत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया।
🎭 कलाकारों ने अपनी सशक्त प्रस्तुति के माध्यम से मद्य निषेध (शराबबंदी) का संदेश देते हुए शराब के दुष्प्रभावों, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान, पारिवारिक खुशहाली और नशामुक्त समाज के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सशक्त वातावरण का निर्माण करना तथा ग्रामीण समाज को सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूक बनाना है।
आइए, हम सभी मिलकर नशामुक्त, सुरक्षित, समृद्ध एवं महिला हितैषी ग्राम पंचायत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
महिला सशक्तिकरण • मद्य निषेध • जनजागरूकता • सशक्त पंचायत • समृद्ध समाज
#PanchayatVikasDiwas #MahilaHitashiGramPanchayat #NashaMuktBihar #AurangabadBihar #JanJagrukta #WomenEmpowerment
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Jun 28, 2026