बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह उस समय मातम और अफरा-तफरी में बदल गया, जब मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद समारोह में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
घायल युवक को गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
#Balliakhabar #sahatwar #mahadanpur #CrimeNews #UttarPradesh #BalliaPolice #tilakceremony #LawAndOrder
Belthara Road, Ballia | Jul 2, 2026