Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

Lundrapolice

छत्तीसगढ़ के जिला सरगुजा के थाना लुण्ड्रा में ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के आरक्षक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने वाले 4 फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। 03 जून 2026 की रात महोरा आम बगीचा के पास विवाद सुलझाने पहुंचे आरक्षक बहाल राम और चालक डेविड कुजूर को आरोपियों ने घेरकर बंधक बनाया और उन पर हमला कर दिया था, जिससे आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर लुण्ड्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

इस मामले में पूर्व में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जिसके बाद आज लगातार तलाशी के दौरान शेष फरार आरोपी दिलबर नागेश (21 वर्ष), संतोष पैंकरा (30 वर्ष), लक्ष्मी नारायण (22 वर्ष) और आकाश कुमार (18 वर्ष) को भी विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस सराहनीय एवं सख्त कार्रवाई में थाना लुण्ड्रा के सउनि शिवचरण राम साहू, प्रधान आरक्षक नारायण मिंज और आरक्षक संजय केरकेट्टा सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सरगुजा पुलिस अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

#SurgujaPolice #ChhattisgarhPolice #LawAndOrder #ActionAgainstCriminals #Dial112 #LundraPolice #PoliceAction #FatafatNews

छत्तीसगढ़ के जिला सरगुजा के थाना लुण्ड्रा में ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के आरक्षक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने वाले 4 फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। 03 जून 2026 की रात महोरा आम बगीचा के पास विवाद सुलझाने पहुंचे आरक्षक बहाल राम और चालक डेविड कुजूर को आरोपियों ने घेरकर बंधक बनाया और उन पर हमला कर दिया था, जिससे आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर लुण्ड्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में पूर्व में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जिसके बाद आज लगातार तलाशी के दौरान शेष फरार आरोपी दिलबर नागेश (21 वर्ष), संतोष पैंकरा (30 वर्ष), लक्ष्मी नारायण (22 वर्ष) और आकाश कुमार (18 वर्ष) को भी विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस सराहनीय एवं सख्त कार्रवाई में थाना लुण्ड्रा के सउनि शिवचरण राम साहू, प्रधान आरक्षक नारायण मिंज और आरक्षक संजय केरकेट्टा सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सरगुजा पुलिस अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। #SurgujaPolice #ChhattisgarhPolice #LawAndOrder #ActionAgainstCriminals #Dial112 #LundraPolice #PoliceAction #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jun 10, 2026

Latest Lundrapolice News Videos - Watch the Latest News of July 27, 2026 | Public App