
#lahulsptiti माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा का लाहौल-स्पीति दौरा प्रतिकूल मौसम के कारण स्थगित। केलांग। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रवि ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 जुलाई को माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का लाहौल-स्पीति दौरा प्रस्तावित था। इस दौरान लगभग ₹35 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले ICMR–Centre for High Altitude Medicine & Public Health, केलांग के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा, भूस्खलन एवं विभिन्न स्थानों पर मार्गों के क्षतिग्रस्त होने के कारण माननीय मंत्री जी के मंत्रालय द्वारा यह दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मंत्रालय से प्राप्त सूचना के अनुसार सितंबर माह से पूर्व माननीय श्री जे.पी. नड्डा जी का लाहौल-स्पीति दौरा पुनर्निर्धारित किया जाएगा तथा उसी दौरान ICMR परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। श्री रवि ठाकुर ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर जी एवं भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल जी भी माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी के साथ लाहौल-स्पीति आने वाले थे। उन्होंने कहा कि ICMR–Centre for High Altitude Medicine & Public Health लाहौल-स्पीति ही नहीं, बल्कि समूचे हिमालयी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस परियोजना से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चिकित्सा अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी, स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी तथा स्थानीय जनता, सेना एवं क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भी इसका व्यापक लाभ मिलेगा। श्री रवि ठाकुर ने कहा कि मौसम सामान्य होते ही नई तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक परियोजना के प्रति अपना सहयोग एवं उत्साह बनाए रखें, क्योंकि यह संस्थान लाहौल-स्पीति के विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगा। देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Jul 10, 2026

#lahulsptiti रोहतांग पास जाने के लिए परमिट अनिवार्य, बिना परमिट प्रवेश नहीं होगा कोकसर की तरफ से रोहतांग जाने के लिए भी परमिट अनिवार्य: जिला पर्यटन विकास अधिकारी देसी चैनल कुल्लू /केलांग, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, लाहौल-स्पीति कुनिका एकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि कोकसर से रोहतांग पास की ओर जाने के इच्छुक पर्यटकों एवं आम नागरिकों के लिए परमिट प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि राष्टीय हरित प्राधिकरण द्वारा रोहतांग पास जाने वाले वाहनों की प्रतिदिन संख्या 1200 निर्धारित की गई है, जिसका सभी पर्यटकों एवं वाहन चालकों को पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए रोहतांग पास जाने के लिए निर्धारित संख्या के अनुसार ही वाहनों को अनुमति प्रदान की जा रही है। ऐसे में बिना वैध परमिट के किसी भी वाहन को रोहतांग पास की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कुनिका एकर्स ने कहा कि यदि कोई पर्यटक या आमजन बिना परमिट के कोकसर अथवा गुलाबा की ओर से रोहतांग पास जाने का प्रयास करता है, तो उसे संबंधित पुलिस चेक पोस्ट पर ही रोक दिया जाएगा। इससे यात्रियों को अनावश्यक असुविधा और समय की बर्बादी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सभी पर्यटकों एवं वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाते हुए निर्धारित वेबसाइट www.rohtangpermits.hp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर परमिट प्राप्त करें। परमिट जारी होने के उपरांत ही रोहतांग पास की यात्रा के लिए प्रस्थान करें। जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन परमिट प्रणाली का उद्देश्य पर्यटकों को सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुविधा प्रदान करना तथा रोहतांग क्षेत्र में वाहनों की संख्या को नियंत्रित रखना है। उन्होंने सभी आगंतुकों से नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। केलांग से रंजीत लाहौली रिपोर्टिं देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू
Kullu, Kullu | Jun 8, 2026

#lahulsptiti लाहौल-स्पीति जिला में नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को उपयुक्त किरण बड़ाना ने शपथ दिलाई गई। देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Jun 8, 2026

#lahulsptiti लाहौल के सिस्सू में नदी के बीच फंसा पर्यटक स्थानीय लोगों ने बड़ी सूझ बुझ के साथ पर्यटक को पानी से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई कुल्लू और लाहौल स्पीति में आने वाले पर्यटकों से अपील है कि वे नदी नालों से दूर रहे देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Jun 8, 2026

#lahulsptiti लाहुल-स्पीति ज़िले के एकमात्र कालेज को कांग्रेस सरकार द्वारा बंद करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, रवि ठाकुर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य। देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Jun 5, 2026