ब्रेकिंग न्यूज़ | खुटार में संदिग्ध ट्रॉली बैग मिलने से हड़कंप 🚨
📍 शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में पूरनपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे NH-731 पर एक संदिग्ध ट्रॉली बैग मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर निगरानी बढ़ा दी गई। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
🔍 बैग की जांच के लिए जिले से विशेष टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस बैग की जांच कर रही है और उसके अंदर क्या है, इसका पता लगाया जा रहा है।
👮♂️ पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
#BreakingNews #Shahjahanpur #Khutar #SuspiciousBag #PoliceAlert #UttarPradesh #NewsUpdate
Dumra, Sitamarhi | Jun 17, 2026