
घूरपुर सहकारी समिति में खाद के लिए हाहाकार! दिनभर लाइन में खड़े रहे किसान, शाम तक नहीं मिली यूरिया-डीएपी किसानों का आरोप- सप्ताह में सिर्फ दो दिन होता है खाद वितरण, कर्मचारियों की कमी से बढ़ी परेशानी घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटे किसान, नई नियुक्ति और नियमित वितरण की उठी मांग ✒️ रिपोर्ट सहयोगी प्रमोद व सुनील यादव के साथ राजेश सोनकर प्रयागराज प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। खरीफ सीजन के बीच प्रयागराज के घूरपुर किसान सेवा सहकारी समिति पर यूरिया और डीएपी खाद के लिए किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप है कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद शाम तक उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराई गई। किसानों ने वितरण व्यवस्था में सुधार, कर्मचारियों की नियुक्ति और नियमित खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। घूरपुर/प्रयागराज। खरीफ फसलों की बुवाई और देखभाल के महत्वपूर्ण समय में किसानों को खाद के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। घूरपुर किसान सेवा सहकारी समिति पर गुरुवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान यूरिया और डीएपी खाद लेने पहुंचे, लेकिन देर शाम तक भी कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी। किसानों का आरोप है कि समिति में सप्ताह में केवल दो दिन ही खाद वितरण के लिए कर्मचारी उपलब्ध रहते हैं। शेष दिनों में समिति खुली रहने के बावजूद खाद का वितरण नहीं किया जाता, जिससे किसानों को बार-बार समिति के चक्कर लगाने पड़ते हैं और खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। समिति परिसर में मौजूद किसान सतीश कुशवाहा, दशरथ लाल पटेल, विजय बहादुर पटेल और देवराज सहित सैकड़ों किसानों ने मांग की कि समिति में पर्याप्त कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए, ताकि खाद वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। किसानों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मामले में जिला सहकारी अधिकारी बारा निक्खी मोहन से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। > महत्वपूर्ण नोट: समाचार में उल्लेखित आरोप किसानों द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। खेती के मौसम में समय पर खाद उपलब्ध होना किसानों के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि वितरण व्यवस्था में बाधा आती है, तो इसका सीधा असर उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। अब किसानों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग उनकी शिकायतों पर शीघ्र संज्ञान लेकर व्यवस्था में सुधार करेगा। 🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा की अपील एनडी न्यूज़ एवं दैनिक निष्पक्ष धारा सहकारिता विभाग एवं जिला प्रशासन से अपील करता है कि किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराई जाए तथा खाद वितरण केंद्रों पर पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। किसानों से भी अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखें। जनहित में सुझाव खाद वितरण की पूर्व सूचना सार्वजनिक रूप से जारी की जाए। सहकारी समितियों पर पर्याप्त कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। किसानों के लिए टोकन या डिजिटल कतार व्यवस्था लागू की जाए। कालाबाजारी और अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाए। खरीफ सीजन में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। 👇👇👇 #NDNews #दैनिकनिष्पक्षधारा #Prayagraj #Ghoorpur #FertilizerCrisis #DAP #Urea #Farmers #KharifSeason #UPNews #CooperativeDepartment #Agriculture 👇👇👇👇 @dgpup @UPGovt @RSSorg @Uppolice @wpl1090 @RSSgeet @MIB_India @PMOIndia @HMOIndia @VHPDigital @CMOUP_RC @myogioffice @InfoDeptUP @CMOfficeUP @UPPRD1948 @ChiefSecyUP @MahantYogiG @ChiefSecyUP @BajrangDalOrg @myogiadityanath @112UttarPradesh @UPPViralCheck @UpPolicemitra @prayagraj_pol @ADGZonPrayagraj @DM_PRAYAGRAJ @CommissionerPrg @NigamPrayagraj @Prayagraj_TP @PROdefprayagraj @AgriGoI 👇👇👇 🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया ✒️ रिपोर्ट: सहयोगी प्रमोद व सुनील यादव के साथ राजेश सोनकर प्रयागराज 📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली, पिन कोड – 110092 (NCR) 📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP) 📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP) 📅 दिनांक: 24 जुलाई 2026 📆 दिन: शुक्रवार 📧 Email: ndnewschannel@gmail.com 📞 मोबाइल: 9696119696
Fatehpur, Fatehpur | Jul 24, 2026

रीवा में मेहरबान हुआ मानसून! झमाझम बारिश से बदला पूरा मिजाज #Rewa #RewaRain #Monsoon2026 #RainUpdate #MadhyaPradesh #WeatherUpdate #Monsoon #HeavyRain #BreakingNews #RainAlert #Farmers #KharifSeason #Agriculture #IndiaWeather #RewaNews #MPNews #ViralNews #Trending #NewsUpdate #DailyNews
Madhya Pradesh, India | Jul 6, 2026

अल नीनो का बड़ा खतरा! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़, जानिए मध्य प्रदेश पर क्या होगा असर #MPWeather #MadhyaPradesh #ElNino #Monsoon2026 #RainAlert #WeatherUpdate #Farmers #KharifSeason #Agriculture #ClimateChange #Monsoon #HeavyRain #DroughtAlert #IndianWeather #MPNews #BreakingNews #WeatherNews #CropAlert #Farming #IndiaWeather #vindhyatimes #rewanews #satnanews #shahdolnews #sidhinews #annupurews #umariyanews #singraulinews #naigarhinews #news #mpnews #hindinew #live #bhopal #indore #newsupdate #newslive
Madhya Pradesh, India | Jun 27, 2026

रीवा में DAP खाद पर बवाल! खाद के साथ राखड़ खरीदो, तभी मिलेगी DAP! किसान ने कलेक्टर से की शिकायत #Rewa #RewaNews #MadhyaPradesh #DAP #DAPFertilizer #FertilizerScam #BlackMarketing #Farmer #Farmers #KharifSeason #Agriculture #FarmerRights #Collector #Complaint #BreakingNews #MPNews #RuralIndia #AgricultureNews #ViralNews #HindiNews
Madhya Pradesh, India | Jun 27, 2026

बैतूल"कम बारिश का अलर्ट: मूंग-उड़द बोएं किसान, खाद वितरण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई" बैतूल में संभावित कम बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर किसानों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। उपरोक्त जानकारी जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सोमवार 6:30 बजे के लगभग प्रेस नोट के माध्यम से दी गई जिसमें बताया गया कि एलनीनो के प्रभाव और सामान्य से कम बारिश की आशंका को देखते हुए किसानों को कम अवधि वाली फसलों की खेती करने की सलाह दी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार जिले में मूंग, उड़द, तिल और अरहर की खेती किसानों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। इन फसलों के बीज भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वहीं किसानों को पर्याप्त जल उपलब्धता होने पर ही धान की खेती करने की सलाह दी गई है। बैठक में प्राकृतिक खेती, मिलेट्स और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने किसानों को आधुनिक और सफल कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए किसान भ्रमण कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही इंटरक्रॉपिंग और वैकल्पिक खेती के मॉडल को भी बढ़ावा देने की बात कही गई। खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि किसानों को ई-टोकन के माध्यम से खाद प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। इसके लिए शनिवार और रविवार को भी समितियों के माध्यम से खाद वितरण जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने चेतावनी दी कि पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद खाद का ट्रांसफर नहीं करने वाले थोक विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खाद से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। #Betul #BetulNews #KisanNews #FarmerAlert #Monsoon2026 #RainAlert #AgricultureNews #NaturalFarming #MilletsMission #CropDiversification #Moong #Urad #Til #KharifSeason #FarmersFirst #MPNews #MadhyaPradesh #KisanSamman #AgriUpdate #BetulBreaking #ViralNews #TrendingNews #KisanKiBaat #JaiKisan #IndianFarmers
Betul Nagar, Betul | Jun 23, 2026