गोंडा के कर्नलगंज स्थित कटरा सरयू घाट पर बुधवार को दोस्तों के साथ स्नान करने गए बालपुर क्षेत्र के रेरुवा गांव निवासी किशोर निशांत तिवारी का शव गुरुवार को नदी से बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार और एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बचाव दल पूरी तैयारी और पर्याप्त संसाधनों के साथ काम करता, तो ऐसी घटनाओं में बेहतर परिणाम मिल सकते थे। उन्होंने घाट के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने
और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी की।
#Gonda #KatraSaryuGhat #digvijaysingh #SDRF #SamajwadiParty
Gonda, Gonda | Jul 2, 2026