फिरोजाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट
डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। डीएम ने बिजली विभाग को ढीले तार दुरुस्त कराने और PWD को सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई के निर्देश दिए। शिकोहाबाद-नसीरपुर मार्ग पर 4 कांवड़ शिविरों में रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के आदेश दिए गए। प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए रूट डायवर्जन की जानकारी वाले होर्डिंग लगाने के निर्देश भी दिए।
#Firozabad #FirozabadNews #KanwarYatra #KanwarYatra2026 #ShivBhakt #ShivBhakti #KanwarRoute #DMFirozabad #SSPFirozabad #Shikohabad #UPNews #UPPolice #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #KanwarYatraNews #Mahadev #HarHarMahadev #NewsToday #ViralNews
Firozabad, Firozabad | Jul 25, 2026