🚨 बहादुरगंज बाजार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग।
बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र स्थित बहादुरगंज बाजार में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम अथर्व सोनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर खेल रहा था, तभी गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी गिर गई और बच्चा ट्रॉली के पहिए की चपेट में आ गया।
अथर्व अपने ननिहाल बहादुरगंज बाजार में एक पारिवारिक संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आया था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही ललिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।
इकलौते लाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ज्योति सोनी बार-बार बेसुध हो रही हैं।
#Balrampur #Lalia #RoadAccident #BreakingNews #Bahadurganj #ChildDeath #UttarPradesh #AccidentNews #SadNews #BalrampurNews #FacebookPost #ViralNews #JusticeForAtharv #TrafficSafety #UPNews #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर
Balrampur, Balrampur | Jun 23, 2026