🚨 21 साल से सड़क की राह देख रहे ईशाला के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!
जिलाधिकारी कार्यालय का किया घेराव, शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।
रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि विकासखंड की दूरस्थ ग्राम पंचायत ईशाला के ग्रामीण वर्ष 2005 से सड़क की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन 21 साल बीतने के बाद भी गांव तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। आखिरकार गुरुवार को ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया और बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया।
ग्रामीणों का कहना है कि आज भी उन्हें पांच किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचना पड़ता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
आंदोलन को जिला कांग्रेस कमेटी ने भी समर्थन दिया। वहीं, अधिकारियों के साथ हुई वार्ता भी बेनतीजा रही।
ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण की ठोस कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो भूख हड़ताल की जाएगी और आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
21 साल का इंतजार आखिर कब होगा खत्म? क्या ईशाला के ग्रामीणों को अब मिलेगी सड़क की सौगात?
\#Rudraprayag #IshalaVillage #RoadDemand #Uttarakhand #जनआंदोलन #ईशाला\_सड़क_आंदोलन
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 12, 2026