
यादवों के समर्थन में आए विधायक ip गुप्ता #ipgupta #samratchaudhary #bahujanmahapanchay #Dalit
Musahri, Muzaffarpur | Jul 2, 2026

जमुई में ई. आईपी गुप्ता ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री को दी नसीहत भोजपुर के भरत तिवारी इनकाउंटर मामले में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक ने सरकार व कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला और सरकार को संविधान व कानून की नसीहत दी। इसका वीडियो शुक्रवार की सुबह 10 बजे सामने आई है। उन्होंने भरत तिवारी इनकाउंटर को गलत ठहराया है और सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। आईपी गुप्ता ने कहा कि "खुली छूट" और "एनकाउंटर" जैसे शब्दों का प्रयोग संविधान और कानून के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल खुले मंच से करते हैं, जो बिल्कुल गलत है यह एक मुख्यमंत्री का भाषा नहीं है। देश के कानून और पुलिस मैनुअल में कहीं भी "खुली छूट" या "एनकाउंटर" जैसी व्यवस्था का प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी प्रशिक्षित होते हैं और उन्हें कानून की पूरी जानकारी होती है। यदि किसी राजनीतिक बयान को सही साबित करने के लिए पुलिस गोली चलाती है, तो बाद में उसे मानवाधिकार आयोग, न्यायालय और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी इनकाउंटर मामले में पुलिसकर्मियों पर एफआईआर भी दर्ज हुई है। आगे उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एनकाउंटर की नीति के अनुसार यहां कॉपी की जा रही है। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #ipgupta #jamuicity #jamuiPolice #jamuibihar #CMBihar
Jamui, Jamui | Jun 26, 2026

जमुई: 500 से अधिक लोगों के साथ 29 जून को भाकपा माले झुमराज स्थान से जमुई तक करेगी पदयात्रा जमुई जिले के बहुचर्चित बरनार जलाशय योजना, विस्थापित किसानों के पुनर्वास सहित अन्य मांगों को लेकर भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा 29 जून को सोनो प्रखंड के झुमराज स्थान से जमुई मुख्यालय तक पद यात्रा किया जाएगा। जिसमें 500 से अधिक लोग शामिल होंगे। इस पदयात्रा को IIP यानि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का भी समर्थन और साथ मिलेगा। उक्त जानकारी IIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक ई. आईपी गुप्ता ने गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि बहुत चर्चित वर्णन जलाशय योजना और विस्थापित किसानों के पुनर्वास, अधिग्रहण जमीन के बदले जमीन, आजीविका के लिए रोजगार, वर्तमान MVR का चार गुना मुआवजा, वनअधिकार अधिनियम के तहत लंबित आवेदनों का निष्पादन, गरीब भूमिहीनों का वास आवास की मांग को लेकर भाकपा माले झुमराज स्थान से जमुई मुख्यालय तक एक विशाल बरनार विस्थापित किसान न्याय यात्रा पदयात्रा निकालेगी। जिसका समर्थन हमारी पार्टी देगी। यह पद यात्रा हूल दिवस के अवसर पर 30 जून को जमुई मुख्यालय पहुंचकर समाप्त होगा। वहीं भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर 28 जून को सभी पद यात्री बटिया के झुमराज स्थान में जमा होंगे और रात्रि विश्राम कर 29 जून सुबह 7:00 बजे पदयात्रा बटिया काली पहाड़ी, औरैया डुमरी होते हुए 11:00 बजे प्रखंड मुख्यालय सोनो पहुंचकर स्थानीय जन समस्याओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को ज्ञापन देंगे और फिर पदयात्री शाम तक मांगो बंदर पहुंचकर भद्रकाली होटल के प्रांगण में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले सुबह 30 जून को 7:00 बजे हरदी मोह, सिंगारीटांड़, नारियाना, खैर मोड होते हुए दोपहर 1:00 बजे जमुई पहुंचकर कचहरी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्तर पर मलियार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। उंसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #ipgupta #bhakpamale #jamuibihar #jamuicity
Jamui, Jamui | Jun 26, 2026

₹1 का भी साग नहीं बिका! महिलाओं की बात सुन सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने जो किया, वो वायरल हो गया #Saharsa #IPGupta #SaharsaNews #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #GroundReport #Humanity #PoorVendors #RefugeeColony #BiharPolitics #LatestNews #HindiNews #IndiaNews #ExposeHindustan #ViralVideo #NewsUpdate #PublicVoice #BiharTrending #MLA #ipgupta
Jagdishpur, Bhagalpur | Jun 16, 2026

पीएम मोदी की अपील पर भड़के IP Gupta, बोले खुद मौज करें और जनता झेले?” | Narendra Modi पर बड़ा हमला #IPGupta #NarendraMod...
Bhabua, Kaimur | May 13, 2026