Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

Indianincluciveparty

जमुई: इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने DM को सौंपा ज्ञापन

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी यानि IIP के जिलाध्यक्ष शंभु कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार की दोपहर 1:00 बजे DM नवीन से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपते हुए सड़क दुर्घटना में मृत प्राइवेट शिक्षक सोनू कुमार सिंह के पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की। साथ ही दुर्घटना का कारण बने सड़क के बीच अवस्थित खतरनाक पेड़ को हटाने की मांग की। ताकि दूसरी घटना की पुनविर्ती न हो। इसके अलावा IIP के जिलाध्यक्ष शंभु कुमार और विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार नीरज द्वारा वन प्रमंडल पदाधिकारी को भी आवेदन देकर खतरनाक पेड़ को लेकर अवगत कराया और इसे जल्द से जल्द हटाने की मांग की। 

ज्ञापन में बताया गया कि मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाला टोला, मलयपुर निवासी सोनू कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार सड़क के बीच स्थित पेड़ से टकराने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तथा उनके समक्ष आजीविका, बच्चों की शिक्षा एवं दैनिक जीवन-यापन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
वहीं*इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक ई. आई. पी. गुप्ता जी* ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
ज्ञापन प्राप्त करने के उपरांत जिलाधिकारी, जमुई ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सड़क के बीच स्थित उक्त खतरनाक पेड़ को एक सप्ताह के अंदर हटवा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक के आश्रित परिवार को नियमानुसार सरकारी मुआवजा एवं अन्य उपलब्ध सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित आदेशपाल एवं अधिकारियों को परिवार की समुचित सहायता करने का निर्देश भी दिया। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #viralreelschallenge #dmjamui #indianincluciveparty

जमुई: इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने DM को सौंपा ज्ञापन इंडियन इंक्लूसिव पार्टी यानि IIP के जिलाध्यक्ष शंभु कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार की दोपहर 1:00 बजे DM नवीन से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपते हुए सड़क दुर्घटना में मृत प्राइवेट शिक्षक सोनू कुमार सिंह के पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की। साथ ही दुर्घटना का कारण बने सड़क के बीच अवस्थित खतरनाक पेड़ को हटाने की मांग की। ताकि दूसरी घटना की पुनविर्ती न हो। इसके अलावा IIP के जिलाध्यक्ष शंभु कुमार और विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार नीरज द्वारा वन प्रमंडल पदाधिकारी को भी आवेदन देकर खतरनाक पेड़ को लेकर अवगत कराया और इसे जल्द से जल्द हटाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाला टोला, मलयपुर निवासी सोनू कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार सड़क के बीच स्थित पेड़ से टकराने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तथा उनके समक्ष आजीविका, बच्चों की शिक्षा एवं दैनिक जीवन-यापन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं*इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक ई. आई. पी. गुप्ता जी* ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन प्राप्त करने के उपरांत जिलाधिकारी, जमुई ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सड़क के बीच स्थित उक्त खतरनाक पेड़ को एक सप्ताह के अंदर हटवा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक के आश्रित परिवार को नियमानुसार सरकारी मुआवजा एवं अन्य उपलब्ध सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित आदेशपाल एवं अधिकारियों को परिवार की समुचित सहायता करने का निर्देश भी दिया। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #viralreelschallenge #dmjamui #indianincluciveparty

Jamui, Jamui | Jun 11, 2026

Latest Indianincluciveparty News Videos - Watch the Latest News of June 24, 2026 | Public App