)
🚨 क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है?
पांगी के मौझी गांव के लोग आज भी हर दिन अपनी जान हथेली पर रखकर उफनते नाले को पार करने को मजबूर हैं।
राजवानी जंगल के रास्ते सैचू जाने वाले इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर वर्षों से स्थायी पुल नहीं बन पाया है। बरसात में नाला विकराल रूप धारण कर लेता है, जिससे महिलाओं, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की जान हर रोज़ जोखिम में रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन, वन विभाग और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। पहले बना लकड़ी का पुल बाढ़ में बह गया, मगर वर्षों बाद भी नया पुल नहीं बन पाया।
आखिर कब तक विकास के दावों के बीच मौझी गांव के लोग मौत के साए में जीते रहेंगे?
आपकी क्या राय है? क्या इस मार्ग पर तत्काल स्थायी पुल का निर्माण होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें और इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि जिम्मेदारों तक ग्रामीणों की आवाज़ पहुंच सके।
#Pangi #Chamba #HimachalPradesh #Bridge #Maujhi #Sachu #PublicIssue #HimSandeshय
हिम संदेश Pangi Administration Janak Raj Adv Surjeet Sharma Bharmouri Lalit Thakur Veer Singh Rana Vikramaditya Singh The Voice of Pangwal
Saach, Chamba | Jul 4, 2026