भवानीमंडी (झालावाड़)
झालावाड़ से अहमदाबाद जा रही एक निजी सवारी बस की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस की रिपेयरिंग कर रहा मिस्त्री अचानक बस का प्रेशर कम होने से नीचे लगी रॉड में फंस गया।
घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बस को जैक की सहायता से उठाया और हाथों से सहारा देकर मिस्त्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से मिस्त्री की जान बच गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि मिस्त्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।#Bhawanimandi #Jhalawar #RajasthanNews #AccidentAverted #HeroicDeeds BreakingNews RajasthanUpdate
Gangdhar, Jhalawar | Jul 25, 2026