📍 **देवरिया**
जिलाधिकारी **मधुसूदन हुल्गी** ने जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
🏢 जीएसटी कार्यालय भवन और 🏫 मॉडल विद्यालय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए डीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा तय समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
#Deoria #DMInspection #MadhusudanHulgi #DevelopmentWork #GSTOffice #ModelSchool #UPNews
Salempur, Deoria | Jun 10, 2026