Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

Fratricide

गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायखत्री ग्राम पंचायत के जटमलपुर गांव में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने न सिर्फ भाई की जान ली, बल्कि अपने पिता को भी बुरी तरह पीटा और घर में आग लगा दी। इस अगलगी में लाखों का सामान जलकर राख हो गया और खूंटे पर बंधी एक भैंस की भी झुलसकर मौत हो गई।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, जटमलपुर गांव के रहने वाले भुल्लन निषाद का 18 वर्षीय छोटा बेटा अक्कू उर्फ हुलसी निषाद मंदबुद्धि किस्म का है और अक्सर घर में तोड़फोड़ व परिजनों से मारपीट करता रहता था। शनिवार देर रात उसने अचानक हिंसक होकर अपने 19 वर्षीय बड़े भाई अंकित निषाद पर शीशम के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए पिता भुल्लन को भी उसने डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी ने घर में आग लगा दी।

​देर रात जब ग्रामीणों ने भुल्लन के घर से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, तो वे मौके पर भागे। वहां भुल्लन जमीन पर पड़े कराह रहे थे, कुछ दूरी पर अंकित का शव पड़ा था और उनकी एक भैंस भी मृत स्थिति में थी। ग्रामीणों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई अक्कू उर्फ हुलसी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पीड़ित पिता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

​#GondaNews #CrimeNews #GondaPolice #Wazirganj #MurderCase #Fratricide #UPCrime #CrimeUpdate #bharatsamachargonda

गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायखत्री ग्राम पंचायत के जटमलपुर गांव में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने न सिर्फ भाई की जान ली, बल्कि अपने पिता को भी बुरी तरह पीटा और घर में आग लगा दी। इस अगलगी में लाखों का सामान जलकर राख हो गया और खूंटे पर बंधी एक भैंस की भी झुलसकर मौत हो गई। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, जटमलपुर गांव के रहने वाले भुल्लन निषाद का 18 वर्षीय छोटा बेटा अक्कू उर्फ हुलसी निषाद मंदबुद्धि किस्म का है और अक्सर घर में तोड़फोड़ व परिजनों से मारपीट करता रहता था। शनिवार देर रात उसने अचानक हिंसक होकर अपने 19 वर्षीय बड़े भाई अंकित निषाद पर शीशम के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए पिता भुल्लन को भी उसने डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी ने घर में आग लगा दी। ​देर रात जब ग्रामीणों ने भुल्लन के घर से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, तो वे मौके पर भागे। वहां भुल्लन जमीन पर पड़े कराह रहे थे, कुछ दूरी पर अंकित का शव पड़ा था और उनकी एक भैंस भी मृत स्थिति में थी। ग्रामीणों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई अक्कू उर्फ हुलसी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पीड़ित पिता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ​#GondaNews #CrimeNews #GondaPolice #Wazirganj #MurderCase #Fratricide #UPCrime #CrimeUpdate #bharatsamachargonda

Gonda, Gonda | Jun 7, 2026

Latest Fratricide News Videos - Watch the Latest News of June 7, 2026 | Public App