बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत 14 पुलिस पदाधिकारी निलंबित, 26 अन्य पुलिस कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई...
पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों की कार्यकुशलता सुनिश्चित करने हेतु लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07/08-06-2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ. शौर्य सुमन के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित पुलिस केंद्र बेतिया से बैरिया/नौतन/जगदीशपुर/बलथर /सिकटा/पुरुषोत्तमपुर/इनरवा थानों के कर्तव्य निर्वहन, गश्ती, निगरानी एवं पुलिस कार्यों की आकस्मिक जांच कराई गई। जांच के दौरान कई थानों के रात्रि गश्ती दल एवं थानों के OD के पदाधिकारी एवं कर्मी अपने अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह पाए गए तथा निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में गंभीर शिथिलता परिलक्षित हुई।
पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा उक्त लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उक्त थानों के 14 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया इसके अतिरिक्त 26 अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम चंपारण बेतिया ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा जनता से संबंधित मामलों में उदासीनता किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ करने का निर्देश दिया गया है। पश्चिम चंपारण पुलिस जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई/अच्छे कार्य करने वालों पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मीयों को पुरुस्कृत करने की कार्रवाई जारी रहेगी।
___पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेतिया
#champaran24news #viralreelschallenge #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #TejashwiYadav #BreakingNews #bihar #districtpolicewestchamparanbettiah
Bettiah, West Champaran | Jun 8, 2026