
💙 सामाजिक सुरक्षा का संबल, सम्मानजनक जीवन की ओर एक और कदम! आज माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह जून 2026 की पेंशन राशि का लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से अंतरण किया गया। अरवल समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। साथ ही जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। 📌 अरवल जिले की प्रमुख उपलब्धियां: 👥 कुल लाभार्थी – 79,321 💰 प्रति लाभार्थी – ₹1,100 🏦 कुल अंतरित राशि – ₹11,69,81,400 (डीबीटी के माध्यम से) यह पहल समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को आर्थिक सुरक्षा, आत्मसम्मान और गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करने की दिशा में बिहार सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। #Arwal #SocialSecurityPension #DBT #BiharGovernment #SamajikSuraksha #DistrictAdministrationArwal #जनहित_में_जारी
Arwal, Bihar | Jul 10, 2026

🌊 सोन नदी कटाव प्रभावित क्षेत्र का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण जनहित सर्वोपरि की भावना के साथ जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस ने आज असलानपुर कुटिया, सोन नदी कटाव प्रभावित क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से कटाव की वर्तमान स्थिति, संवेदनशील स्थलों एवं अब तक किए गए सुरक्षात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटाव की निरंतर निगरानी की जाए तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक एवं बचाव संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जनहित में हर आवश्यक कदम समयबद्ध ढंग से उठाया जाएगा। अरवल जिला प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा एवं हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। #Arwal #DistrictAdministrationArwal #SonRiver #RiverErosion #PublicSafety #Bihar
Arwal, Bihar | Jul 9, 2026

📍 जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान — जिला प्रशासन आपके द्वार 🤝 जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। 📝 कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए 09 नागरिकों ने भूमि विवाद, भूमि मापी, बकाया मजदूरी, नगर परिषद, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से संबंधित अपनी समस्याएँ रखीं। प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ✅ कलेर प्रखंड के अमीर बिगहा निवासी द्वारा बकाया मजदूरी भुगतान से संबंधित शिकायत पर श्रम अधीक्षक को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया। ✅ अरवल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 14 एवं 16 में सीमांकन संबंधी शिकायत पर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं अंचलाधिकारी, अरवल को संयुक्त रूप से सीमांकन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। 💬 जिला प्रशासन का संकल्प — हर नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान। #Arwal #JanSamvad #JantaSeSakshatkar #DistrictAdministrationArwal #GoodGovernance #Bihar
Arwal, Bihar | Jul 6, 2026

🤝 "सबका सम्मान, जीवन आसान" के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और पहल जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में आज दिनांक 19 जून, 2026 को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 24 नागरिकों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, मापी, आवास योजना, मनरेगा, विद्युत, श्रम संसाधन एवं अन्य विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। जिला पदाधिकारी द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया तथा शेष मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान एवं सुशासन की स्थापना के लिए जिला प्रशासन सतत प्रतिबद्ध है। 📸 जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ। #SabkaSammanJeevanAasaan #Jansamvad #PublicGrievanceRedressal #Arwal #DistrictAdministrationArwal #GoodGovernance #बिहारसरकार
Arwal, Bihar | Jun 19, 2026

📰 "संडे ऑन साइकिल" #DistrictAdministrationArwal https://t.co/91CA88AFEv
Arwal, Bihar | Jun 7, 2026