Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

Disasterimpact

"विकास की गंगा में आश्वासनों का पुल, जान जोखिम में डाल नदी पार कर रहे ग्रामीण" 🚨 TopFan DM Uttarkashi 
जिले के नौगांव विकासखंड के तलड़ा गांव में ग्रामीण आज भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। वर्ष 2023 की आपदा में कमल नदी पर बनी आरसीसी पुलिया बह गई थी, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी इसका पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है।
स्थिति यह है कि बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर अस्थायी पुलिया भी बह जाती है। ऐसे में ग्रामीण मानव श्रृंखला बनाकर नदी पार करते हैं। इससे हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वर्ष 2025 में भी ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम कर पुलिया निर्माण की मांग उठाई थी।
ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया न होने से बच्चों की पढ़ाई, मरीजों की आवाजाही और किसानों की नकदी फसलों को बाजार तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गांव का संपर्क कई बार पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
#Uttarkashi #Naugaon #TaldaVillage #BridgeIssue #UttarakhandNews #GroundReport #RuralIndia #DisasterImpact #PahadSamachar #HumanChain #VillageNews #BridgeConstruction #UttarakhandUpdates

"विकास की गंगा में आश्वासनों का पुल, जान जोखिम में डाल नदी पार कर रहे ग्रामीण" 🚨 TopFan DM Uttarkashi जिले के नौगांव विकासखंड के तलड़ा गांव में ग्रामीण आज भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। वर्ष 2023 की आपदा में कमल नदी पर बनी आरसीसी पुलिया बह गई थी, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी इसका पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है। स्थिति यह है कि बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर अस्थायी पुलिया भी बह जाती है। ऐसे में ग्रामीण मानव श्रृंखला बनाकर नदी पार करते हैं। इससे हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वर्ष 2025 में भी ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम कर पुलिया निर्माण की मांग उठाई थी। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया न होने से बच्चों की पढ़ाई, मरीजों की आवाजाही और किसानों की नकदी फसलों को बाजार तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गांव का संपर्क कई बार पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। #Uttarkashi #Naugaon #TaldaVillage #BridgeIssue #UttarakhandNews #GroundReport #RuralIndia #DisasterImpact #PahadSamachar #HumanChain #VillageNews #BridgeConstruction #UttarakhandUpdates

Puraula, Uttarkashi | Jun 11, 2026

Latest Disasterimpact News Videos - Watch the Latest News of August 1, 2026 | Public App