गोरखपुर के चर्चित शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई हुई है। देवरिया की निलंबित BSA शालिनी श्रीवास्तव को गोरखपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक की आत्महत्या के मामले में वह नामजद आरोपी थीं और पिछले चार महीने से फरार चल रही थीं। उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था और गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #BreakingNews #TeacherSuicideCase #ShaliniSrivastava #DeoriaBSA #GorakhpurPolice
Gorakhpur, Gorakhpur | Jun 18, 2026