#बालाघाट
जिला पंचायत बालाघाट द्वारा म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, नगर पालिका परिषद बालाघाट के संयुक्त तत्वावधान में मुलना स्टेडियम परिसर में तीन दिवसीय ‘दीपांजलि आजीविका संगम मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार, विधायक अनुभा मुंजारे एवं कलेक्टर आदित्य सिंह , जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तनुश्री मीणा ने मेले का अवलोकन कर स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और समूह की दीदियों का उत्साहवर्धन किया।मेले में समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध हैं।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #DeepanjaliMela #NRLM
Balaghat, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026