
#अलीगढ़: राम मंदिर प्रकरण पर CPI का राज्यपाल को ज्ञापन देकर न्यायिक जांच, ट्रस्ट भंग और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) जिला काउंसिल ने राम मंदिर प्रकरण में कथित अनियमितताओं को लेकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने, वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर नया पारदर्शी ट्रस्ट गठित करने, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई। जिला सचिव एहतेशाम बेग ने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष कार्रवाई से जनता का विश्वास मजबूत होगा और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लग सकेगी। #Aligarh #CPI #RamMandir #JusticeForTruth #UPNews #BreakingNews
Koil, Aligarh | Jul 6, 2026
![मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। धरनार्थियों ने अधवारी घटना की उच्चस्तरीय जांच, भूमिहीनों को जमीन, भ्रष्टाचार पर रोक, बाढ़-सुखाड़ और बिजली संकट के समाधान, नहरों के जीर्णोद्धार तथा सिंचाई व्यवस्था सुधार जैसी मांगें उठाईं। पूर्व विधायक राम नरेश पांडेय समेत कई नेताओं ने महंगाई, किसानों की समस्याओं और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
#Benipatti #Madhubani #BiharNews #CPI #IndianCommunistParty #BenipattiNews #MadhubaniNews #BiharPolitics #Protest #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Benipatti News ] [ CPI Protest ] [ Indian Communist Party ] [ Benipatti Block Office ] [ Bihar Politics ] [ Landless People ] [ Flood Drought Crisis ] [ Electricity Crisis ] [ NEET 2026 ] [ Corruption in Bihar ] [ Irrigation Canal ] [ Madhubani Latest News ]](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F07_jul%2F04_sat%2Fimg_1783159061651_101.jpg&w=384&q=75)
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। धरनार्थियों ने अधवारी घटना की उच्चस्तरीय जांच, भूमिहीनों को जमीन, भ्रष्टाचार पर रोक, बाढ़-सुखाड़ और बिजली संकट के समाधान, नहरों के जीर्णोद्धार तथा सिंचाई व्यवस्था सुधार जैसी मांगें उठाईं। पूर्व विधायक राम नरेश पांडेय समेत कई नेताओं ने महंगाई, किसानों की समस्याओं और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। #Benipatti #Madhubani #BiharNews #CPI #IndianCommunistParty #BenipattiNews #MadhubaniNews #BiharPolitics #Protest #DENNewsMadhubani [ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Benipatti News ] [ CPI Protest ] [ Indian Communist Party ] [ Benipatti Block Office ] [ Bihar Politics ] [ Landless People ] [ Flood Drought Crisis ] [ Electricity Crisis ] [ NEET 2026 ] [ Corruption in Bihar ] [ Irrigation Canal ] [ Madhubani Latest News ]
Madhubani, Madhubani | Jul 4, 2026

सीपीआई ने जनसमस्याओं को लेकर SDM Salooni से राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन Pahadi News Suneel Pahadi ✍️ सलूणी, 27 जून। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) जिला परिषद चंबा ने शनिवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के आह्वान के तहत सलूणी में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सलूणी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्टी ने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए Revenue Deficit Grant (RDG) को तुरंत बहाल करने की मांग की। इसके अलावा प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का विरोध करते हुए बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक बोझ कम करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। पार्टी ने मनरेगा के तहत 250 दिन का रोजगार, NEET सहित सभी पेपर लीक मामलों की CBI जांच, किसानों और मजदूरों का कर्ज माफ करने, सभी फसलों पर कानूनी MSP की गारंटी, वन अधिकार अधिनियम (FRA) का प्रभावी क्रियान्वयन, सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने, सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाने, अग्निवीर योजना समाप्त कर नियमित सैन्य भर्ती शुरू करने, श्रम संहिताओं को वापस लेने, आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने तथा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने सहित कई मांगें उठाईं। जिला सचिव मनोज ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार जनहित के इन मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जन आंदोलन चलाएगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। #HimachalNews #Chamba #Salooni #CPI #CommunistParty #Protest #Memorandum #RDG #SmartMeter #MNREGA #MSP #NEET #Agniveer #HimachalPradesh #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews
Chamba, Chamba | Jun 27, 2026